शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) के निदेशक मंडल ने अधिग्रहण को दी मंजूरी

आज ओएनजीसी के शेयर में गिरावट का रुख रहा है।

कंपनी का शेयर अभी तक के कारोबार में हरे निशान पर नहीं आ पाया है। खबरों के अनुसार इसके निदेशक मंडल ने जीएसपीसी गैस ब्लॉक में हिस्सेदारी खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी है।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर शुक्रवार के 260.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 258.15 रुपये पर खुला और 250.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 1.55 बजे कंपनी का शेयर 8.75 रुपये या 3.36% की कमजोरी के साथ 251.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 267.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 188.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!