शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) का शेयर 7.21% फिसला

बीएसई में इंडोको रेमेडीज के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

खबरों के मुताबिक कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से गोवा संयंत्र के लिए 6 टिप्पणियों मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक यूएसएफडीए ने गोवा संयंत्र का 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच में निरीक्षण किया था। कंपनी के शेयर आज 327 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 328 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 312.40 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयर 24.75 रुपये या 7.21% की कमजोरी के साथ 318.65 रुपये पर चल रहा है। 7 सितंबर 2016 को यह शेयर 360.35 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 25 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 244 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!