शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर

बीएसई में रेन इंडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

तेजी के इस माहौल में यह शेयर 55.10 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है जबकि नीचे की ओर यह 42.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयर 5.90 रुपये या 12.53% की मजबूती के साथ 53 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1584.21 करोड़ रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह 48.15 रुपये तक ऊपर गया था जबकि नीचे की ओर यह 44 रुपये तक फिसला। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!