शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (UCO Bank) ने ऐसे जुटाये 775 करोड़ रुपये

यूको बैंक ने 775 करोड़ रुपये जुटाये है।

बैंक ने बीएसई को जानकारी दी है कि बैंक ने को वरीयता के आधार पर 41.45 रुपये प्रति शेयर की दर से 10 रुपये मूल कीमत के 18,69,72,255 इक्विटी शेयरों केंद्र सरकार को आवंटित कर यह राशि जुटायी है। बीएसई में यूको बैंक के शेयर आज मंगलवार को सपाट 37.70 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 40.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 37.40 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर 1 रुपये या 2.65% की मजबूती के साथ 38.70 रुपये पर चल रहा है। 15 फरवरी 2016 को यह शेयर 27.80 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 29 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 55.30 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!