शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) को इसलिए मिली निदेश मंडल की मंजरी, शेयर चढ़ा

निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर में सुबह से ही बढ़त देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को बालाजी मोशन पिकचर्स के फिल्म प्रोडक्शन व्यापार को कंपनी के साथ विलय की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोल्ट मीडिया यूनीट के विलय की भी मंजूरी दी है। बीएसई में बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 100 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 9.15 रुपये या 10.15% की मजबूती के साथ 99.30 रुपये पर चल रहा है। 15 सितंबर 2016 को यह शेयर 82.95 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 23 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 150.40 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!