शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किया डिबेंचर का आवंटन, शेयर में बढ़त

बजाज फाइनेंस ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर का आवंटन किया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर प्रति शेयर 10 लाख रुपये मूल कीमत के 3874 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 387.40 करोड़ रुपये जुटाये है। बीएसई में बजाज फाइनेंस के शेयर आ़ज बुधवार को हल्की गिरावट के साथ 1109.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1109.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1092.40 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.03 बजे कंपनी के शेयर 5.70 रुपये या 0.52% की मजबूती के साथ 1105.80 रुपये पर चल रहा है। 8 सितंबर 2016 को यह शेयर 1,180 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 29 सितंबर 2016 को इसका 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर 473 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!