शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विविमेड लैब्स (Vivimed Labs) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज विविमेड लैब्स (Vivimed Labs) के लैब्स में 10% से अधिक की मजबूती आयी है।

फंड ऑक्शन के दौरान कंपनी के 35,73,713 शेयरों में सौदा हुआ। कंपनी के 13,73,713 शेयर मशहूर निवेशक कचोलिया आशीष ने और 22,20,000 शेयर आरबीए फाइनेंस ने 90.50 रुपये के भाव पर खरीदे हैं।
बीएसई में विविमेड लैब्स का शेयर बुधवार के 102.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 107.30 रुपये पर खुला और 114.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 11.00 रुपये या 10.72% की मजबूती के साथ 113.65 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 114.95 रुपये और निचला स्तर 59.64 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!