शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) ने की विशेष ई-नीलामी की घोषणा

कोल इंडिया (Coal India) ने बीएसई को विशेष स्थान ई-नीलामी 2016-17 की जानकारी दी है।

इसके तहत कंपनी 2 करोड़ टन कोयले का एक बार प्रस्ताव लेगी। प्रासंगिक तौर-तरीकों, कोयला कंपनी के लिहाज से अस्थायी प्रस्ताव, पंजीकरण के तौर तरीकों, नीलामी, अनुसूची तारीखों और अन्य विवरण की जानकारी कोल इंडिया की सहायक कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर बुधवार के 332.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 333.00 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में आज गिरावट का रुख जारी है। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 1.40 रुपये या 0.42% की कमजोरी के साथ 330.60 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 349.85 रुपये और निचला स्तर 272.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!