शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला ठेका, शेयर में 2.12% की तेजी

खबरों के अनुसार दिलीप बिल्डकॉन को नयी परियोजना मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को यूपी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्शन को चार लेन करने के लिए 2,845 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में में दिलीप बिल्डकॉन के शेयर आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ 237 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 242 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 234.90 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.26 बजे कंपनी के शेयर 4.95 रुपये या 2.12% की मजबूती के साथ 237.90 रुपये पर चल रहा है। 29 अगस्त 2016 को यह शेयर 215.40 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है जबकि 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 258.80 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!