शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने इस कंपनी के साथ किया करार

बीएसई में कर्नाटक बैंक के शेयर में शुरुआती कारोबार में बढ़त है।

बैंक ने बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ वितरण करार किया है। बैंक ने यह करार म्यूचुअल फंड उत्पादों के वितरण के लिए किया है। बीएसई में कर्नाटक बैंक के शेयर आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 153.60 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.40 बजे बैंक के शेयर 1.05 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 154.40 रुपये पर चल रहा है। 7 सितंबर 2016 को यह शेयर 162.10 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 29 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 84.85 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!