शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वेलर (PC Jweller) खोलेगी नया शोरूम, शेयर में मजबूती

पीसी ज्वेलर (PC Jweller) द्वारा नया शोरूम खोलने की घोषणा से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।

कंपनी ने कहा है कि यह 02 अक्तूबर को यूपी के गोरखपुर में स्थित जाहिद बिल्डिंग में नये शोरूम की शुरुआत करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी के पूरे भारत के 53 शहरों में कुल 66 शोरूम हो जायेंगे।
बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर बुधवार के 499.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 504.05 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 6.70 रुपये या 1.34% की मजबूती के साथ 506.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!