यस बैंक 2,500 करोड़ रुपये जुटायेगी।
बैंक प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 1,500 करोड़ रुपये के ग्रीन शू विकल्प के साथ 1,000 करोड़ रुपये के गैर परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर यह राशि जुटायेगी। बीएसई में यस बैंक के शेयर करीब 2.24 बजे 17.60 रुपये या 1.39% की गिरावट के साथ 1,250.90 रुपये पर चल रहा है। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 1,304 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,238.95 रुपये तक फिसला। 7 सितंबर 2016 1,450 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 20 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 632.25 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)


