शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के कर्मचारी करेंगे भूख हड़ताल

खबरों के अनुसार बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे।

कंपनी के चाकन और अकुर्दी संयंत्र स्थित कर्मचारी 2 अक्तूबर को मजदूरी वार्ता में देरी और एक समझौते पर पहुंचने में विफलता के खिलाफ 1 दिनी भूख हड़ताल करेंगे। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण कंपनी बंद रहेगी और इसके उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आज बीएसई में बजाज ऑटो के शेयर में उचार-चढ़ाव जारी है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 2,844.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 2,888.80 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 11.35 बजे यह 5.60 रुपये या 0.20% की कमजोरी के साथ 2,838.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!