शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश (Bosch) करेगी 8,78,160 इक्विटी शेयरों की वापस खरीद

बॉश (Bosch) ने अपनी प्रबंधक सिटीग्रुप ग्लोबल के जरिये 8,78,160 इक्विटी शेयरों की वापस खरीद का प्रस्ताव रखा है।

कंपनी 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को 23,000 रुपये के भाव पर खरीदेगी। यह पेशकश 6 अक्टूबर, 2016 को खुलकर 24 अक्टूबर, 2016 को बंद होगी।
बीएसई में बॉश का शेयर गुरुवार के 22,681.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 22,708.50 रुपये पर खुला और 22,899.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे यह 148.40 रुपये या 0.65% की बढ़त के साथ 22,829.40 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 25,649.95 रुपये और निचला स्तर 15,752.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!