शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री 30% बढ़ी

आयशर मोटर्स की बिक्री में 30% की वृद्धि हुयी है।

कंपनी ने सितंबर में 57,842 वहानों की बिक्री की है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 44,491 वाहनों की बिक्री की थी। 350 सीसी की इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री भी 29% बढ़ कर 52,134 यूनिट हो गयी है। 350 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री में 35% इजाफा दर्ज किया गया है और यह 5,708 यूनिट हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 4,219 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी। बीएसई में शुक्रवार को आयशर मोटर्स के शेयर 57.65 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 24,917.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 25,534.65 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 24,761 रुपये तक फिसला। 29 सितंबर 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 26,601.95 रुपये का रहा था। 19 जनवरी 2016 को यह शेयर 14,817.75 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!