शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईयोन इलेक्ट्रिक (Eon Electric) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

आज ईयोन इलेक्ट्रिक (Eon Electric) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में वरीयता के आधार पर प्रमोटरों और गैर प्रमोटर ग्रुप को 5 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 8,45,000 कन्वर्टिबल इक्विटी वारंट्स जारी किये गये। कंपनी ने इन वारंटों को 61.50 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति वारंट 66.50 रुपये पर जारी किया।
शुक्रवार को बीएसई में ईयोन इलेक्ट्रिक का शेयर 0.95 रुपये या 1.71% की बढ़त के साथ 56.35 रुपये पर बंद हुआ। कल के कारोबार में इसका उच्च स्तर 58.00 रुपये और निचला स्तर 55.20 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 91.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 34.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!