शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एसएमएल इसुजु, कैपिटल फर्स्ट और एबीजी शिपयार्ड

सोमवार के कारोबार में खबरों के कारण जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एसएमएल इसुजु, कैपिटल फर्स्ट और एबीजी शिपयार्ड शामिल हैं।

सनटेक रियल्टी : कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के वर्तमान नाम को बदल कर व्हाइट आर्गेनिक रिटेल कर दिया गया है।
एम्को : कंपनी ने महाराष्ट्र के सिन्नर और सांगली स्थित बिजनेस इकाई विंड मिल्स को बेचने के लिए करार किया है।
टाटा मोटर्स : सितंबर 2016 के दौरान कंपनी ने 48,648 वाहनों की बिक्री है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कुल 45,215 वाहनों की बिक्री की थी।
महिन्द्रा हॉलिडेज : कंपनी ने एनरिच ऑनलाइन सर्विसीस में 12% हिस्सेदारी अधिग्रहित की है।
श्रेष्ठा फिनवेस्ट : कंपनी की शेयर ट्रांसफर और स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप समिति ने वरीयता के आधार पर 1,00,00,000 वारंटों का आबंटन किया है।
एबीजी शिपयार्ड : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 6 अक्टूबर 2016 को होगी, जिसमें कंपनी द्वारा किए गए निवेश की समीक्षा की जायेगी।
लक्ष्मी विलास बैंक : बैंक ने 1 अक्टूबर, 2016 से अपने मार्जिनल कोस्ट ऑफ फंड बेज लेंन्डिग रेट (एमसीएलआर) में फेरबदल किया है।
एसएमएल इसुजु : पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एसएमएल इसुजु की बिक्री में 12.65% की बढ़त हुई है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : कंपनी ने सितंबर में 46,130 वाहनों की बिक्री की है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 8% ज्यादा है।
कैपिटल फर्स्ट : कैपिटल फर्स्ट की आबंटन समिति ने 30 सितंबर 2016 को 10 लाख रुपये मूल कीमत के 2500 रेटेड, लिस्टेड, सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का आबंटन किया है। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!