शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) ने इस कंपनी को खरीदा, शेयर में मजबूती

मिंडा इंडस्ट्रीज ने पैनासोनिक मिंडा स्टोरेज बैटरीज को खरीद लिया है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने पैनासोनिक मिंडा स्टोरेज को खरीद लिया है। इसके अलावा कंपनी ने रोकि मिंडा में निवेश को भी पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी की पैनासोनिक मिंडा स्टोरेज के 100% और रोकि मिंडा में 49% इक्विटी शेयर की हिस्सेदार बन गयी है। बीएसई में मिंडा इंडस्ट्रीज के शेयर आज सोमवार को 295 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 305.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 295 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.35 बजे कंपनी का शेयर 11.85 रुपये या 4.09% की मजबूती के साथ 301.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!