शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) खरीदेगी इस कंपनी में हिस्सेदारी

महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) एक कंपनी की 12% हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी एनरीच ऑनलाइन की यह हिस्सेदारी कुल 3 करोड़ रुपये में इसके शेयर खरीद कर हासिल करेगी। महिंद्रा हॉलिडेज एनरीच ऑनलाइन को इस सौदे में नकद भुगतान करेगी।
आज महिंद्रा हॉलिडे के शेयर में मजबूती का रुख दिख रहा है। बीएसई में महिंद्रा हॉलिडेज का शेयर शुक्रवार के 447.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 452.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.35 बजे यह 17.40 रुपये या 3.89% की बढ़त के साथ 465.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!