शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) का शेयर इसलिए 9% से अधिक उछला

आज जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर में जबरदस्त मजबूती आयी है।

दरअसल कंपनी ने जेएम फाइनेंशियल असेट रिकंस्ट्रक्शन में अपनी हिस्सेदारी 50% से बढ़ा कर 50.01% कर ली है, जिससे यह जेएम फाइनेंशियल की सहायक कंपनी बन गयी है। इसी से कंपनी के शेयर का रुख आज ऊपर की ओर है।
बीएसई में जेएम फाइनेंशियल का शेयर शुक्रवार के 64.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 65.95 रुपये पर खुला है। करीब 12.30 बजे यह 6.05 रुपये या 9.35% की बढ़त के साथ 70.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!