शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) : ट्रेक्टर बिक्री में 68.97% की बढ़त

सितंबर 2015 की तुलना में सितंबर 2016 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रेक्टरों की बिक्री में 68.97% की बढ़त हुई है।

सितंबर 2015 के दौरान कंपनी ने 18,087 ट्रेक्टरों की बिक्री की थी, जबकि सितंबर 2016 के दौरान इसके 30,562 ट्रेक्टरों की बिक्री हुई है। इसके अलावा सितंबर 2016 के दौरान कंपनी ने घरेलु बाजार में 29,035 ट्रेक्टरों की बिक्री हुई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कुल 17,052 ट्रेक्टरों की बिक्री हुई थी।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर शुक्रवार के 1,405.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 1,403.00 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के बावजूद कंपनी के शेयर में लगातार मजबूती आयी है। करीब 1.10 बजे यह 40.55 रुपये या 2.88% की बढ़त के साथ 1,446.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!