शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बीएसई में कजारिया सेरामिक्स ने शेयर में मंगलवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

इस दौरान यह शेयर 721 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर है जबकि नीचे की ओर यह 705 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.10 बजे कंपनी के शेयर 11.35 रुपये या 1.62% की बढ़त के साथ 709.95 रुपये पर चल रहा है। कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने उप-विभाजन की तिथि तय कर दी है। कंपनी 5 अक्टूबर यानी बुधवार को शेयरधारकों की पात्रता को देखते हुए शेयरों का उप-विभाजन करेगी। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!