शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (UCO Bank) इस कंपनी को करेगा इक्विटी शेयर जारी

यूको बैंक (UCO Bank) 7,17,00,000 इक्विटी शेयर जारी करेगा।

बैंक द्वारा इन शेयरों को तरजीही आधार पर एलआईसी इंडिया को प्रति 10 रुपये के भाव पर जारी किया जायेगा। इस प्रस्ताव पर बैंक के निदेशक मंडल द्वारा विचार किया जा रहा है।
बीएसई में यूको बैंक का शेयर आज मजबूत स्थित में है। बैंक का शेयर मंगलवार के 37.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 38.25 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 0.25 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 37.90 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में यूको बैंक के शेयर का उच्च स्तर 55.30 रुपये और निचला स्तर 27.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!