शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने सितंबर में किया 3,523 वाहनों का उत्पादन

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने सितंबर 2016 में किये वाहनों के उत्पादन, बिक्री और निर्यात के आँकड़ों की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने सितंबर में 3,523 वाहनों का उत्पादन किया, जबकि कुल 2,945 वाहनों को घरेलू बाजार में बेचा और 415 वाहनों का निर्यात किया। निर्यात सहित कंपनी द्वारा बेचे गये कुल वाहनों से इसे 192.08 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर मंगलवार के 3,840.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 3,861.00 रुपये पर खुला और 3,940.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब 11.20 बजे यह 48.95 रुपये या 1.27% की बढ़त के साथ 3,889.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!