शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोवा कार्बन (Goa Carbon) को हुआ 4.62 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर 13% उछला

बीएसई में गोवा कार्बन के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने दूसरी तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 4.62 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 2.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 78.77 करोड़ रुपये से 0.33% बढ़ कर 79,03 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में गोवा कार्बन के शेयर आज गुरुवार को 119.50 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 136.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 116.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.27 बजे कंपनी के शेयर 15.30 रुपये या 13% की मजबूती के साथ 132.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!