शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा (Mahindra) ने बाजार में उतारा नया वाहन

महिंद्रा ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार्गो और यात्री वैन को बाजार में उतारा है ।

कंपनी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार्गो और यात्री वैन ईसुप्रो को दो ज़ीरो एमिशन वेरिएंट ई सुप्रो कार्गो वैग और ईसुप्रो यात्री वैन में बाजार में उतारा है। कार्गो बैन की कीमत 8.45 लाख रुपये और यात्री वैन की 8.75 लाख रुपये है। बीएसई में महिंद्रा के शेयर आज गुरुवार को 1,401 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 1,403.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,373.20 रुपये तक फिसला। अपराहन करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयर 22 रुपये या 1.57% की कमजोरी के साथ 1,376.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!