शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने हासिल किया 173.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम

भारत की सबसे बड़ी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने स्पेक्ट्रम दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित नवीनतम नीलामी में 173.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

कंपनी ने यह स्पेक्ट्रम 1800/2100/2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में कुल 14,244 करोड़ रुपये में हासिल किया है। इस अधिग्रहण के जरिये एयरटेल ने अपने अखिल भारतीय स्पेक्ट्रम के पोर्टफोलियो को मजबूत और अगले 20 वर्षों के लिए अपनी स्पेक्ट्रम आवश्यकताओं को सुरक्षित कर लिया है।
इस सकारात्मक खबर के बावजूद आज भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर गुरुवार के 322.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 323.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद ही यह ज्लदी ही लाल निशान पर पहुँच गया और करीब 10.30 बजे 2.05 रुपये या 0.63% की गिरावट के साथ 320.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!