शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रिकॉल (Pricol) को इसलिए मिली न्यायालय की मंजूरी

प्रिकॉल (Pricol) ने कहा है कि कंपनी को मद्रास उच्च न्यायालय की मंजूरी मिल गयी है।

प्रिकॉल को यह मंजूरी कंपनी और अपनी सहायक कंपनी प्रिकॉल पुणे और उसके शेयरधारकों तथा लेनदारों के बीच की एकीकरण योजना के लिए मिली है। कंपनी मद्रास उच्च न्यायालय से आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने का इंतजार कर रही है।
बीएसई में प्रिकॉल का शेयर गुरुवार के 115.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 118.15 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद यह 120.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 117.55 रुपये के निचले स्तर फिसला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 1.51% की बढ़त के साथ 117.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!