शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम सिटी (Shriram City) ने ऐसे जुटाये 100 करोड़ रुपये

आज श्रीराम सिटी (Shriram City) की बैंकिंग तथा प्रतिभूति प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में दो निवेशकों को 10 लाख रुपये मूल कीमत के 1,000 सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने का निर्णय लिया गया। इन डिबेंचरों को आवंटित कर के कंपनी ने 100 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।
बीएसई में श्रीराम सिटी का शेयर गुरुवार के 2,227.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 2,240.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2,246.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 2,216.95 रुपये तक फिसला। कारोबार के अंत में श्रीराम सिटी का शेयर 3.80 रुपये या 0.17% की बढ़त के साथ 2,230.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!