शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) ने किया कोलंबिया में प्रवेश

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) ने घोषणा की है कि कंपनी ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में प्रवेश किया है।

26 देशों में मौजूद अग्रणी वैश्विक दवा कंपनी ने केंसर मरीजों के लिए उच्च गुणवत्ता और सस्ती दवाओं के पोर्टफोलियो के साथ कोलंबिया में प्रवेश किया है। पिछले कुछ सालों में डॉ रेड्डीज लैब पूरे विश्व में एक भरोसेमंद दवा आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरी है। आईएमएस हेल्थ-2015 के अनुसार इस समय मात्रा के लिहाज से डॉ रेड्डीज अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी जेनेरिक ऑन्कोलॉजी इंजेक्शन कंपनी है।
शुक्रवार को बीएसई में डॉ रेड्डीज लैब का शेयर 23.30 रुपये या 0.76% की कमजोरी के साथ 3,054.35 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 4,382.95 रुपये और निचला स्तर 2,750.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!