शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण से आयी सिप्ला (Cipla) के शेयर में तेजी

बीएसई में सिप्ला के शेयर में गुरुवार सुबह से तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के बारे में खबर है कि कंपनी को इंदौर इकाई के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट मिली है। यूएसएफडीए ने जुलाई-अगस्त 2015 के बीच निरीक्षण किया था। बीएसई में सिप्ला के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 593.50 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 598.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 585 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.50 बजे कंपनी के शेयर 7.60 रुपये या 1.31% चढ़ कर 588.15 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 46,688.44 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!