शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ साइसेंज (Jubilant Life Sciences) को इस दवा के लिए मिली मंजूरी

दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइसेंज को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को डिफेनसिन ईआर टेबलेट्स 7.5 एमजी और 15 एमजी के लिए संक्षिप्त नई ड्रग एप्लिकेशन (एएनडीए) से मंजूरी मिल गयी है। डिफेनसिन टैबलेट एलरगन पीएलसी के एनाब्लेक्स का जेनरिक संस्करण है। डिफेनसिन टैबलेट का उपयोग मूत्र असंयम के उपचार के लिए किया है। कंपनी ने बताया कि कंपनी ने इस साल यूएसएफडीए से 6 एनएडीए की मंजूरी मिली है। बीएसई में जुविलेंट लाइफ साइसेंज के शेयर आज गुरुवार को 660.25 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 661 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 633.10 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयर 11.60 रुपये या 1.78% की गिरावट के साथ 639.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख