शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद सेरा सैनिटरीवेयर (Cera Sanitaryware) के शेयर में गिरावट

 दूसरी तिमाही में सेरा सैनिटरीवेयर के शुद्भ लाभ में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई -सितंबर के बीच कंपनी का शुद्ध लाभ 39% बढ़ कर 25 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 18 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 12.5% बढ़ कर 261 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 232 करोड़ रुपये थी। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा मार्जिन 12.6% से बढ़ कर 15.9% हो गया है। बीएसई में सेरा सैनिटरीवेयर के शेयर गिरावट के साथ 2,668 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 2,694 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 2,590 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.15 बजे कंपनी का शेयर 25.75 रुपये या 0.96% गिर कर 2,648.90 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 3478.62 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!