शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, बजाज कॉर्प, टीसीएस, केईसी इंटरनेशनल और फ्यूचर इंटरप्राइजेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, बजाज कॉर्प, टीसीएस, केईसी इंटरनेशनल और फ्यूचर इंटरप्राइजेज शामिल हैं।

इन्फोसिस : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
बजाज कॉर्प : बजाज कॉर्प अपने जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजों की घोषणा आज करेगी।
टीसीएस : कंपनी के तिमाही लाभ में 4.3% की बढ़त और राजस्व में 0.1% की गिरावट आयी है।
गैलेंट इस्पात : गैलेंट इस्पात के तिमाही लाभ में 43% की शानदार बढ़त हुई है, आमदनी 23.9% घटी है।
डीसीबी बैंक : बैंक आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगा।
श्रेयास शिपिंग : कंपनी बीएसएल फ्रेट को एसआरएस फ्रेट में 51% हिस्सेदारी बेचेगी।
सेटिन क्रेडिट : एनसीडी जारी करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 18 अक्तूबर को होगी।
फ्यूचर इंटरप्राइजेज : कंपनी ने 50 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर दिेये हैं।
केईसी इंटरनेशनल : कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के लिए अपने निदेशक मंडल की बैठक स्थगित कर दी है।
टीवी 18 ब्रॉडकास्ट : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी। (शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!