शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गैलेंट इस्पात (Gallantt Ispat) का तिमाही लाभ 43% बढ़ा, शेयर में मजबूती

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में गैलेंट इस्पात का लाभ 43% बढ़ा है।

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी को 12.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले साल की समान अवधि में 8.6 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 120.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.9% घट कर 92 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 14.2 करोड़ रुपये से 7.7% बढ़ कर 15.3 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 1.7% से 16.6% हो गयी है। बीएसई में गैलेंट इस्पात के शेयर गुरुवार 506.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को 507.50 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.45 बजे कंपनी के शेयर 3.05 रुपये या 0.60% की मजबूती के साथ 510 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!