शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्यूचर इंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के निदेशकों की समिति ने लिया बड़ा फैसला

गुरुवार को फ्यूचर इंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के निदेशकों की समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में समिति ने 250 9.75% वाले और 250 9.80% वाले प्रतिदेय, सुरक्षित, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर दिये। कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी कर के कुल 50 करोड़ रुपये जुटाये।
बीएसई में फ्यूचर इंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 15.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 16.20 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर सपाट 15.95 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 28.55 रुपये और निचला स्तर 14.06 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!