शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के तिमाही लाभ में 23.94% की बढ़त

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी या जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

आँकड़ों के अनुसार कंपनी का शुद्ध मुनाफा 23.94% की बढ़त के साथ 58.29 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 47.03 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी की आय में 3.50% की बढ़त हुई। कंपनी की कुल आय 196.77 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 190.11 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर गुरुवार के 400.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 406.80 रुपये पर खुला और 415.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी का शेयर 1.55 रुपये या 0.39% की हल्की बढ़त के साथ 402.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बजाज कॉर्प के शेयर का उच्च स्तर 457.00 रुपये और निचला स्तर 355.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!