शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) का तिमाही लाभ 146.10% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालु वित्त वर्ष की समान अवधि में टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) के लाभ में 146.10% की बढ़त हुई है।

साथ ही कंपनी की आमदनी में 19.73% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 7.70 करोड़ रुपये से बढ़ कर 18.95 करोड़ रुपये और आमदनी 133.48 करोड़ रुपये से बढ़ कर 159.82 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का शेयर गुरुवार के 46.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली सी बढ़त के साथ 46.95 रुपये पर खुला और 48.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में करीब 3 बजे भारी गिरावट आयी। अंत में यह 3.20 रुपये या 6.82% की गिरावट के साथ 43.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!