शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सितंबर में थोक महँगाई दर (WPI) तीन महीने के निचले स्तर पर

खुदरा महँगाई दर के बाद थोक महँगाई दर में भी गिरावट आयी है।

सितंबर में थोक महँगाई दर घट कर 3.74% हो गयी है। अगस्त में थोक महँगाई दर 3.74% रही थी। वहीं जुलाई की थोक महँगाई दर 3.55% से संशोधित होकर 3.72% हो गयी है। हालाँकि महीने दर महीने आधार पर कोर महंगाई दर 0.5% से बढ़ कर 0.7% हो गयी है। खाने-पीने की चीजों की थोक महँगाई दर 8.23% से घट कर 5.75% हो गई है। सब्जियों की महँगाई दर 0.17% से -10.91% हो गयी है। दालों के कीमत भी 34.55% घट कर 23.99% हो गयी है। जिसके कारण थोक महँगाई दर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गयी है। हालाँकि ईंधन और बिजली महँगाई दर 1.62% बढ़ कर 5.58% हो गयी है। सितंबर में मैन्युफैक्चर्ड उत्पादन की थोक महंगाई दर 2.42% से मामूली बढ़कर 2.48% हो गयी है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!