शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) के 16 लाख शेयरों में हुई ब्लॉक डील

आज कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) के करीब 16 लाख शेयरों में एक ब्लॉक डील द्वारा कारोबार हुआ।

इस लेन-देन को मिलाकर कंपनी के कुल 21 लाख से अधिक शेयरों में कारोबार हो चुका है। इसके बाद कंपनी के शेयर में करीब 2.50% की मजबूती आयी है।
बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स के शेयर ने शुक्रवार के 218.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 219.70 रुपये पर शुरुआत की है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 276.80 रुपये और निचला स्तर 140.50 रुपये रहा है। लगभग 11 बजे कॉक्स ऐंड किंग्स के शेयर में 5.45 रुपये या 2.49% की मजबूती के साथ 224.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!