शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) ने घटायी बेंचमार्क दर

आईएफसीआई (IFCI) ने 17 अक्टूबर 2016 की प्रभावी तिथि से अपनी लघु अवधि बेंचमार्क दर घटा दी है।

कंपनी ने यह दर ऋण देने के लिए मासिक आधार के साथ केवल 3 महीने के कार्यकाल के लिए 9.30% प्रति वर्ष से घटाकर 8.50% प्रति वर्ष कर दी है।
बीएसई में आईएफसीआई के शेयर ने शुक्रवार के 26.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 26.45 रुपये पर शुरुआत की है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 30.85 रुपये और निचला स्तर 19.50 रुपये रहा है। लाल रेखा के आस-पास रहते हुए लगभग 12.40 बजे आईएफसीआई के शेयर में 0.25 रुपये या 0.95% की गिरावट के साथ 26.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!