शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को इन दो देशों में मिला पेटेंट, शेयर उछला

सुवेन लाइफ साइंसेज को दो देशों में पेटेंट मिल गया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को यूरोप और इसराइल में 2 उत्पादों के लिए पेटेंट मिला है। इन उत्पादों का उपयोग न्यूरोडिजेनेरेटिव रोगों से जु़ड़े विकारों के इलाज के लिए किया जाएगा। यह पेटेंट 2030-2029 तक बैध है। इन नये पेटेंट के साथ कंपनी के पास यूरोप से कुल 23 पेटेंट और इसराइल से 12 पेटेंट मिले है। बीएसई में सुवेन लाइफ के शेयर आज 195 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 204.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 195 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.04 बजे कंपनी के शेयर 4.80 रुपये या 2.47% की मजबूती के साथ 198.95 रुपये पर चल रहा है। 19 फरवरी 2016 को यह शेयर 144.35 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 23 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 293.95 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!