शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को मिला 61 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 12.16% उछला

बीएसई में श्रीराम ईपीसी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के बारे में खबर है कि कंपनी को कर्नाटक जल प्राधिकरण से एमआरयूटी के तहत रॉबर्टसनेपेट योजना को पानी की आपूर्ति के लिए 61 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस परियोजना को 36 महीनों में पूरा किया जाएगा। बीएसई में श्रीराम ईपीसी के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 26.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 27.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 25.90 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.27 बजे कंपनी के शेयर 2.90 रुपये या 12.16% की मजबूती के साथ 26.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!