शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंदुस्तान जिंक, हैवेल्स इंडिया, एनआईआईटी, टाटा मोटर्स और डीएलएफ

आज के कारोबार खबरों के कारण जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें हिंदुस्तान जिंक, हैवेल्स इंडिया, एनआईआईटी, टाटा मोटर्स और डीएलएफ शामिल हैं।


हिंदुस्तान जिंक : कंपनी आज तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
हैवेल्स इंडिया : कंपनी का तिमाही लाभ 22% और आमदनी 8.8% बढ़े हैं।
एनआईआईटी : एनआईआईटी आज जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
हैटसन एग्रो : कंपनी का कुल राजस्व सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान 17% की बढ़त के साथ 998.48 करोड़ रुपये रहा।
टाटा कॉफी : टाटा कॉफी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करेगी।
टाटा मोटर्स : कंपनी ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर आवंटित कर दिये हैं।
आरबीएल बैंक : बैंक आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगा।
डीएलएफ : कंपनी बड़े पैमाने पर बाजार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लक्जरी व्यापार से बाहर निकलेगी।
जेएसडब्ल्यू स्टील : कंपनी बंगाल में 1 लाख स्टील युनिट की स्थापना करेगी।
ज्योति लैब्स : डिबेंचर जारी करने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 25 अक्तूबर को होगी। (शेयर मंथन, 19 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख