शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) का लाभ 4% बढ़ा, शेयर में मजबूती

बीएसई में हैटसन एग्रो के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का लाभ 4% बढ़ कर 32.5 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल में कंपनी का लाभ 31.04 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 851 करोड़ रुपये से 17% बढ़ कर 998.48 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 9% बढ़ कर 91 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का एबिटा 83.59 करोड़ रुपये रहा था। साल दर साल कंपनी का एबिटा मार्जिन 9.8% से घट कर 9.1% हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 22% बढ़ कर 32.15 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में हैटसन एग्रो के शेयर आज बढ़त के साथ 356.10 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में 357.50 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद फिलहाल करीब 10.03 बजे कंपनी का शेयर 3.05 रुपये या 0.87% की मजबूती के साथ 354.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!