शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने तीन नयी परियोजनाओं को किया शुरु, शेयर 4.19% उछला

बीएचईएल ने हिमाचल प्रदेश में तीन नयी परियोजनाओं को शुरू किया है।

कंपनी ने एनटीपीसी का कोलडाम एचईपी (4x200 मेगावाट), एनएचपीसी का पर्बाती एचईपी स्टेज तीन (4x130 मेगावाट) और एसजेवीएन का रामपुर एचईपी (6x68.67 मेगावाट) की तीन हाइड्रो पावर परियोजनाओं की शुरूआत की है। बीएसई में बीएचईएल का शेयर आज बुधवार को 139 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 143.45 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 139 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.56 बजे कंपनी का शेयर 5.70 रुपये या 4.19% की मजबूती के साथ 141.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!