शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने बीएसई को 500 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है।

कंपनी ने यह राशि सालाना 7.9% कूपन दर वाले बॉंडों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित करके जुटायी है। इन बॉंडों की परिपक्वता अवधि 10 साल है।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर बुधवार के 52.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 56.00 रुपये पर खुला है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 11.10 बजे यह 1.00 रुपये या 1.90% की बढ़त के साथ 53.75 रुपये पर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!