शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद एग्रो टेक (Agro Tech) का शेयर टूटा

एग्रो टेक (Agro Tech) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

सालाना आधार पर पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 41.02% और आमदनी 0.7% बढ़ी है। एग्रो टेक का मुनाफा 5.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7.2 करोड़ रुपये और आमदनी 199.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 201 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में एग्रो टेक का शेयर बुधवार के 517.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 523.80 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के बावजूद यह जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 11.30 बजे यह 17.95 रुपये या 3.47% की बढ़त के साथ 500.00 रुपये पर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!