शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद हेस्टर बायोसाइंसेज (Hester Biosciences) का शेयर 2.95% टूटा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद से हेस्टर बायोसाइंसेज के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 38.92% बढ़ कर 5.96 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 4.29 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का कुल आय 24.00 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.45% बढ़ कर 29.63 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी का कुल खर्च भी 17.85 करोड़ रुपये से 22.01% बढ़ कर 21.78 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में हेस्टर बायोसाइंसेज के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 770 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 789 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 715.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.27 बजे कंपनी के शेयर 22.65 रुपये या 2.95% की गिरावट के साथ 744.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!