शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) का शेयर टूटा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कजारिया सेरामिक्स का लाभ 8.28% बढ़ कर 63.62 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछेल कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 58.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय भी 679.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.04% 706.85 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च 578.57 करोड़ रुपये की तुलना में 3.78% बढ़ कर 600.49 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में कजारिया सेरामिक्स के शेयर आज गुरुवार को सपाट 727.60 रुपये पर खुले। कारोबार दौरान यह शेयर 739 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 648 रुपये तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 72.60 रुपये या 9.98% की गिरावट के साथ 655 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 11,564.33 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!